Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic

बंगाल में 1.6 प्रतिशत ‘अनमैप्ड’ मतदाता मतदाता सूची से हटाने योग्य

अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद निर्वाचन आयोग का पूर्ण पीठ पश्चिम बंगाल का दौरा करेगा और स्थिति का आकलन करेगा

06 Feb 2026

 बंगाल में 1.6 प्रतिशत ‘अनमैप्ड’ मतदाता मतदाता सूची से हटाने योग्य

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चिन्हित किए गए ‘अनमैप्ड’ मतदाताओं में से लगभग 1.6 प्रतिशत मतदाता ऐसे पाए गए हैं, जो बार-बार नोटिस मिलने के बावजूद सुनवाई में आवश्यक पहचान दस्तावेजों के साथ उपस्थित नहीं हुए। इसके बाद निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों ने उन्हें अंतिम मतदाता सूची से हटाने के योग्य माना है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के सूत्रों के अनुसार, कुल 31,68,426 ‘अनमैप्ड’ मतदाताओं को सुनवाई के लिए बुलाया गया था। इनमें से 50 हजार से अधिक मतदाता, यानी कुल का लगभग 1.57 प्रतिशत, सुनवाई में उपस्थित नहीं हुए। ऐसे मतदाताओं को अंतिम मतदाता सूची से हटाने की प्रक्रिया में शामिल किया गया है।
सूत्रों ने बताया कि ‘अनमैप्ड’ मतदाताओं की सुनवाई पूरी हो चुकी है और अब ‘लॉजिकल डिस्क्रेपेंसी’ यानी तार्किक विसंगति से जुड़े मामलों की सुनवाई चल रही है। यह तय हो चुका है कि 1.57 प्रतिशत ‘अनमैप्ड’ मतदाता सूची से हटाए जाएंगे।
बताया गया कि ‘अनमैप्ड’ मतदाता वे हैं, जो वर्ष 2002 की मतदाता सूची से न तो ‘सेल्फ-मैपिंग’ और न ही ‘प्रोजेनी मैपिंग’ के जरिए अपना कोई संबंध स्थापित कर सके। वहीं, ‘लॉजिकल डिस्क्रेपेंसी’ के मामले वे हैं, जिनमें ‘प्रोजेनी मैपिंग’ के दौरान परिवार से जुड़े आंकड़ों में असामान्यताएं पाई गईं।
राज्य में कुल 94,49,132 मतदाताओं को ‘लॉजिकल डिस्क्रेपेंसी’ श्रेणी में चिन्हित कर सुनवाई के लिए बुलाया गया है। इनकी सुनवाई फिलहाल जारी है और निर्वाचन आयोग को भरोसा है कि यह प्रक्रिया निर्धारित समय-सीमा सात फरवरी तक पूरी कर ली जाएगी।
गौरतलब है कि, दिसंबर 2025 में प्रकाशित मसौदा मतदाता सूची में मृत, स्थानांतरित या दोहरे नाम के कारण 58,20,899 मतदाताओं के नाम हटाए गए थे। अब 14 फरवरी को जब अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होगी, तब हटाए गए मतदाताओं की अंतिम और स्पष्ट संख्या सामने आएगी।
अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद निर्वाचन आयोग का पूर्ण पीठ पश्चिम बंगाल का दौरा करेगा और स्थिति का आकलन करेगा। इसके बाद राज्य में इस वर्ष होने वाले अहम विधानसभा चुनावों की मतदान तिथियों की घोषणा की जाएगी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बंगाल में 1.6 प्र. ‘अनमैप्ड’ वोटर लिस्ट से हटाने योग्य
अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद निर्वाचन आयोग का पूर्ण पीठ पश्चिम बंगाल का दौरा करेगा और स्थिति का आकलन करेगा





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News